ठाकरे बंधुओं की हिदायत- मराठी में शपथ लें पृथ्वीराज चव्हाण
मुंबई।
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने पत्रकारों से बातचीत में मुंबई को बंबई क्या बोल दिया कि शिवसेना और मनसे के प्रमुख ठाकरे बंधुओं ने उन पर चढ़ाई कर दी। शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे, दोनों ने पृथ्वीराज चव्हाण पर तीखा वार करते हुए उन्हें हिदायत दी है कि वो मराठी भाषा में ही शपथ ग्रहण करें। id="toptextpromo">ज्ञात
हो कि मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद पृथ्वीराज चव्हाण ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुंबई को बंबई बोल दिया, जिस पर राज और बाल ठाकरे दोनों उनसे खफा हो गए हैं। दोनों ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि अगर ओबामा भारत आकर मुंबई का मुंबई बोल सकते हैं, तो राज्य के मुख्यमंत्री क्यों नहीं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>ठाकरे
बंधुओं ने अलग-अलग जगह मीडिया से बातचीत में एक ही स्वर अलापा और कहा, "अगर उत्तर भारत में रहकर चव्हाण हिन्दी सीख सकते हैं, तो मराठी तो उनकी मातृभाषा है, उसे बोलने में उन्हें क्या परेशानी है। अच्छा होगा अगर वो मुख्यमंत्री पद की शपथ मराठी में लें।" दोनों ने साफ कहा है कि राज्य में मराठी मुद्दों पर वो किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे।











Click it and Unblock the Notifications