भ्रष्टाचार मु्द्दे पर विपक्ष ने मचाई हाय-तौबा, संसद स्थगित
नई
दिल्ली। संसद के शीततालीन सत्र का दूसरा दिन भी काफी हंगामेदार रहा । पूरे संदन में आदर्श घोटाले की गुंज सुनाई दे रही थी। आदर्श हाउसिंग सोसायटी घोटाले समेत भ्रष्टाचार के अन्य मामलों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच की मांग को लेकर विपक्ष ने भारी हंगामा किया। भारतीय जनता पार्टी समेत समूचा विपक्ष कार्यवाही शुरू होते ही घोटालों की जेपीसी जांच की मांग पर अड़ा रहा। हंगामा शांत न होने पर दोनों सदनों की कार्यवाही पहले 12 बजे और फिर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। id="toptextpromo">राज्यसभा
में बुधवार को समूचे विपक्ष ने प्रश्नकाल रोककर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में राष्ट्रमंडल खेल घोटाला, आदर्श हाऊसिंग सोसाइटी घोटाला और 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला सामने आया है और सरकार इन घोटालों के बारे में जांच के नाम पर लीपापोती कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जांच एजेन्सियों का दुरूपयोग कर रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>लोकसभा
में भी इस मुद्दे को लेकर विपक्ष का हंगामा दूसरे दिन भी जारी रहा। भाजपा और जदयू के सदस्य वेल में जाकर नारेबाजी करने लगे। वाम दलों समेत समूचे विपक्ष के सदस्य भी इस दौरान अपनी सीटों पर खडे रहे। विपक्षी सदस्य आदर्श हाउसिंग सोसायटी. राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन और 2जी स्पेक्ट्रम के आवंटन के मामलों में भ्रष्टाचार की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग कर रहे थे।











Click it and Unblock the Notifications