उड़ीसा का नाम बदलकर ओडिशा, उड़िया हुई ओडिया

Odisha
नई दिल्ली। अपने सामान्‍य ज्ञान में दो नए नाम आप अभी से फीड कर लें वो हैं ओडिशा और ओडिया। जी हां आप सही समझ रहे हैं, उड़ीसा का नाम बदलकर अब ओडिशा होगा और वहां की क्षेत्रीय भाषा उड़िया का नाम ओडिया होगा। उड़ीसा के नाम बदलने के इस विधेयक को लोकसभा में मंजूरी दे दी गई है। बजट सत्र के दौरान यह विधेयक पेश किया गया था।

मंगलवार को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही इलेक्ट्रोनिक वोटिंग के जरिए उड़ीसा का नाम बदलकर ओडिशा करने के विधेयक को मंजूरी मिल गई। सांसदों ने उड़ीसा को नया नाम देने के संवैधानिक संशोधन विधेयक को अपना पूरा समर्थन दिया। हम आपको बता दें कि ब्रिटिश काल में राज्य का नाम उड़ीसा रखा गया था।

राज्य की विधानसभा में दोनों नामों को बदलकर स्थानीय भाषा में नाम पुकारे जाने संबंधी विधेयक आने के बाद केंद्र सरकार को 2008 में उड़ीसा सरकार ने एक प्रस्ताव भेजा था। संविधान के मुताबिक राज्य का नाम उड़ीसा है और वहां की भाषा को उड़िया कहा जाता है। इसे बदलने के लिए लोकसभा में दो तिहाई सदस्यों के बहुमत से संविधान में संशोधन आवश्यक था।

गृह मंत्री पी. चिंदम्बरम ने विधेयक को स्वीकृति मिलने के बाद कहा कि सदन में इस विधेयक को मंजूरी मिलना राज्य के लोगों की इच्छाओं का सम्मान करना है।

हम आपको बता दें कि इससे पहले उत्‍तरांचल का नाम बदलकर उत्‍तराखंड किया जा चुका है, जबकि नॉर्थ-ईस्‍ट फ्रंटीयर एजेंसी का नाम बदलकर अरुणाचल प्रदेश किया गया था। इसके अलावा कई शहरों के नाम भी परिवर्तित हो चुके हैं, जिनमें कॉनपोर बदलकर कानपुर हो गया, त्रिवेंद्रम-तिरुवनंतपुरम बना, मद्रास-चेन्‍नई, कलकत्‍ता-कोलकाता, पूना-पुणे, कोचीन-कोच्‍ची और बॉम्‍बे-मुंबई बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+