अजीत पवार होंगे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम!
नई दिल्ली । बुधवार का दिन महाराष्ट्र के लिए काफी गर्मजोशी भरा रहा है। सुबह महाराष्ट्र के सीएम पृथ्वीराज चव्हाण के नाम घोषणा हुई तो दोपहर में उसका नाम उजागर हो गया जो राज्य के डिप्टी सीएम की कुर्सी संभालेगा। और वो नाम है शरद पवार के भतीजे अजीत पवार का । उन्होंने इस कुर्सी छगन भुजबुल से छीना है। आपको बता दें कि ढगन भुजबल का नाम आदर्श घोटाले में उजागर हुआ है, हालाकि उन्होंने सफाई दे रखी है कि वे पाक साफ है, उन्के खिलाफ साजिश रची गई है।
गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 11 निर्दलीय विधायकों ने शरद पवार को पत्र लिखकर अजीव पवार को उपमुख्यमंत्री चुनने की मांग की गई है । महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के साथ तालमेल बिठाने के लिए नया उपमुख्यमंत्री चुने जाने की कवायद चल रही थी जिसमें अजीत ने बाजी मार ली है। अजीत के पीछे हाथ शरद पवार का है, वैसे भी कांग्रेस शरद पवार से कोई पंगा लेना नहीं चाहती है, इसलिए उसने अजीत के नाम को फाइनल कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications