विपक्ष का सरकार पर हमला

विपक्ष का सरकार पर हमला
सुषमा स्वराज ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा है कि मौजूदा सरकार घोटालों में लिप्त है और वो इन पर उचित कार्रवाई नहीं कर रही है.

मंगलवार को शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सरकार पर हमला बोलते हुए स्वराज ने कहा, "जब से यूपीए सरकार सत्ता में आई है तब से हर दिन कोई ना कोई भ्रष्टाचार का मामला सामने आता रहा है लेकिन मॉनसून और शीतकालीन सत्र के अंतराल में ऐसा लगा है कि सरकार आतंक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है."

स्वराज ने आरोप लगाया कि राष्ट्रमंडल खेल, आदर्श सोसाइटी और 2जी के अलावा सरकार के दो सबसे बड़े कार्यक्रमों - मनरेगा और राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में सबसे ज़्यादा भ्रष्टाचार हो रहा है. इन विषयों पर संसद में बहस की मांग करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि सरकार सदन में इन सारे मामलों पर अपनी स्थिति साफ़ करे. संसद के बाहर भी विपक्षी पार्टी भाजपा ने सरकार पर दवाब बनाया है.

संसद के बाहर भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और कांग्रेस संसदीय दल के सचिव सुरेश कलमाडी के इस्तीफ़े पर गडकरी ने कहा, "दुर्भाग्य की बात है कि महाराष्ट्र में पिछले अनेक दिनों से इतना भ्रष्टाचार चल रहा कि आदर्श सोसाइटी में हुआ भ्रष्टाचार तो अंश मात्र है. लेकिन इसी बहाने कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को स्वीकार कर इन दोनों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की ये शुरूआत है."

गडकरी ने कहा है कि 'यूपीए सरकार देश के इतिहास में सबसे भ्रष्ट सरकार है'. गडकरी ने मंगलवार को कहा, "2G हो या राष्ट्रमंडल खेल - ये यूपीए सरकार के स्कैंडल हैं. यूपीए सरकार देश के इतिहास में से भ्रष्ट सरकार है और इसलिए इनके पूरी सच्चाई को बाहर निकालना चाहिए."

गडकरी ने आदर्श हाउसिंग घोटाले से ख़ुद का कोई संबंध होने से इंकार करते हुए कहा है कि अगर कोई उनपर ऐसा आरोप लगाता है तो उसके ख़िलाफ़ मानहानि का दावा करेंगे. गडकरी ने कहा,"मुझे आर्दश का ए भी मालूम नहीं है. मैं कहता हूं कि जो भी इस घोटाले में संलिप्त है उसके ख़िलाफ़ कठोर कार्रवाई हो."

आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले पर नितिन गडकरी ने कहा है,"जो लोग सीधे या नैतिक दृष्टि से ज़िम्मेदार हैं, उन सभी लोगों पर कठोर कार्रवाई के बाद ही कहा जा सकता है कि उचित कार्रवाई हुई है." गडकरी ने कहा कि जब ऐसा नहीं होता है उनकी पार्टी इसके लिए संघर्ष करेगी और भ्रष्टाचार से जुड़े प्रकरण बाहर निकालती रहेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद दोनों सदनों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते रहेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+