आतंकवाद से लड़ने भारत के करीब आया अमेरिका: ओबामा

Barack Obama
मुंबई। भारत पहुंचने के तुरंत बाद मुंबई के होटल ताज पहुंचे अमेरिका के राष्‍ट्रपति ने भारतीय मीडिया को पहली बार संबोधित करते हुए मुंबई की आत्‍मनिर्भरता की जमकर सराहना की। उन्‍होंने कहा मुंबई एक डायनेमिक सिटी है, जो देश को 21वीं सदी की ओर लेकर आयी है। 26/11 का मुंबई आतंकी हमले को दुनिया भर ने देखा, जिस प्रकार मुंबई हमले के दूसरे ही दिन चल पड़ी, वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

ओबामा ने अपने इस दौरे को आतंकवादियों के लिए खुला संदेश बताते हुए कहा कि आतंकवाद से लड़ने के लिए अमेरिका भारत के बेहद करीब आ चुका है। मुंबई, जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई, सभी एक दूसरे की रक्षा करते हैं, उससे साफ है कि हम सभी ईश्‍वर के बच्‍चे हैं।

होटल ताज में 26/11 के मृतकों को श्रद्धांजली देते हुए ओबामा ने होटल ताज के स्‍टाफ की सराहना करते हुए कहा, कि 26/11 के एक सप्‍ताह के अंदर होटल का खुलना यह सिद्ध करता है, कि आतंकवादी हमारे इरादों को नहीं बदल सकते। हमें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकते।

हम आपको बता दें कि ओबामा भारत आने वाले छठे अमेरिकी राष्‍ट्रपति हैं। व उनका किसी भी देश में यह सबसे लंबा दौरा है। अभी तक ओबामा किसी भी देश के दौरे पर चार दिन के लिए नहीं गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+