जंबो विमान की इमरजैंसी लैंडिंग
ऑस्ट्रेलियन
एयरलाइंस क्वांटस के एयरबस ए-380 विमान ने आपात स्थिति में सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर लैंडिंग की है. ये विमान सिंगापुर से सिडनी जा रहा था. id="toptextpromo">लेकिन
उड़ते ही इसके इंजन में ख़राबी आ गई. इस विमान में 430 यात्री सवार थे. क्वांटस एयरलाइंस के मुताबिक़ पश्चिमी इंडोनेशिया के ऊपर इस विमान के चार में से एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया था. लेकिन तीन इंजनों के सहारे इस विमान ने सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे पर लैंडिंग कर ली है. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>एयरलाइंस
का कहना है कि विमान में मौजूद सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं. पहले इंडोनेशिया के बाटम द्वीप में प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया था कि उन्होंने एक विमान के वहाँ से गुज़रते समय धमाके की आवाज़ सुनी थी. पहले ऐसी भी रिपोर्टें आई थी कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. लेकिन एयरलाइंस की ओर से जारी बयान में ऐसे किसी हादसे से इनकार किया गया है.











Click it and Unblock the Notifications