वरुण जी आखिर राहुल कैसे नहीं हैं 'युवा'?

भाजपा के यूथ आइकन कहे जाने वाले वरुण गांधी ने हाल ही में लोगों के बीच जाना शुरू किया, जैसा कि राहुल गांधी हमेशा से करते आ रहे हैं। यह बात वरुण जानते थे, इसीलिए उन्होंने सफाई दी कि वो राहुल की नकल नहीं कर रहे हैं, उनका मकसद अलग है। जबकि सही मायने में देखा जाए तो कांग्रेस की बड़ी-बड़ी रैलियों में राहुल उन्हीं रैलियों को संबोधित करते हैं, जिनमें युवाओं की संख्या ज्यादा हो।
पढ़ें- युवा नहीं हैं राहुल: वरुण
राहुल साल भर में कई विश्वविद्यालयों का दौरा भी करते हैं। यही नहीं छात्रों से मुखातिब होते वक्त राहुल गांधी उन्हीं के स्तर पर सोचते हैं और उनके अंदर गहराई से झांक कर देखते हैं। राहुल गांधी की युवा सोच ही है, जो उन्होंने 'युवक कांग्रेस' का नाम बदलकर 'युवा कांग्रेस' कर दिया। यानी पार्टी की यह इकाई सिर्फ 20 से 30 वर्ष की आयु के लोगों की नहीं, बल्कि उन सभी की है, जो युवा सोच रखते हैं।
राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के चयन के लिए टैलेंट हंट किया, और गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन के चुनाव लोकतांत्रिक ढंग से कराये। वरुण की टिप्पणी को अगर हास्यासपद ढंग से लिया जाए, तो अगर आमिर खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सैफ अली खान और सलमान खान 40 के पार होने के बाद भी युवा हैं, तो राहुल क्यों नहीं। कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा, कि युवा बने रहने से ज्यादा जरूरी है युवा सोच विकसित करना।












Click it and Unblock the Notifications