वरूण गांधी ने कहा 40 साल के राहुल युवा कैसे?

लखनऊ। आज कल जब राजनीति की बात होती है तो उसके आगे हम युवा शब्द जोड़ देते हैं। यानी बात हो रही है युवा राजनीति की। नई पीढ़ी की सोच में तेजी होती है क्योंकि वो ऊर्जावान होते हैं। उन में गति होती है। ये हमारा कहना नहीं है बल्कि ये कहना है कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का। जिनकी सोच है कि युवाओं को राजनीति की परिभाषा नए सिरे से लिखनी चाहिए। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जबरदस्त सफलता के पीछे ये युवा शब्द बेहद कारगर साबित हुआ और राहुल बन बैठे युवाओं की पहली पसंद।

जातिवाद, धर्म और भ्रष्ट्राचार जैसे मु्द्दो पर चुनाव लड़ने वाली राजनैतिक पार्टियों ने भी इस युवा मंत्र को सही मान लिया जिसके चलते सभी पार्टियों ने अपने युवा चेहरों को आगे कर दिया। जैसे की भाजपा ने वरूण गांधी को टिकट देकर अपना कारगर मोहरा साबित किया तो वहीं सपा ने अखिलेश यादव को लोगों के सामने प्रस्तुत कर दिया।

लेकिन यही युवा नेता अगर ये कहे कि युवा का सुर अलापने वाले राहुल गांधी युवा है ही नहीं तो उन्हें युवाओं का सरताज क्यों कहा जाता है, तो आपको कैसा लगेगा। लेकिन यही सही है, भाजपा सांसद वरूण गांधी का कहना है कि राहुल गांधी उनसे उम्र में साढ़े दस साल बड़े हैं, और उनकी उम्र 30 साल है, जिसके कारण राहुल हुए 40 साल के तो आप ही बताइये क्या 40 साल का आदमी युवा हो सकता है?

वरुण गांधी ने कहा कि यह सही है कि देश को जानने के लिए घूमना जरूरी है और राहुल घूम भी रहे हैं। वह बेशक अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन वो युवा नेता नहीं है। देश की भलाई के लिए युवा पीढी़ को खासतौर पर आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि खासकर युवा वर्ग के लोग दीपावली में गरीबों के घर जाकर दीवाली मनाएं और इसलिए वह बुधवार को धनतेरस के मौके पर हरदोई जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+