ओबामा को झटका, एक सदन में हार के आसार

वहीं अमरीकी सीनेट में बहुमत किसकी होगी ये फ़िलहाल कहना मुश्किल दिख रहा है.उम्मीद की लहरों पर सवार होकर दो साल पहले राष्ट्रपति बने बराक ओबामा के लिए ये बड़ा झटका है. अमरीका में अर्थव्यवस्था की धीमी प्रगति और बढ़ती बेरोज़गारी ओबामा की डेमोक्रैटिक पार्टी के ख़िलाफ़ गई है और उनकी अपनी लोकप्रियता में भी कमी आई है.इसके अलावा कांग्रेस के काम करने के तरीके पर भी अमरीका में भारी असंतोष है और जिसके फलस्वरूप दक्षिणपंथी टी पार्टी मूवमेंट का उदय हुआ है.
ये सरकार के ख़िलाफ़ तो हैं ही इन्होंने कई जगह रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों को भी प्राइमरी चुनावों के दौरान हराकर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं.ये पार्टी ज़्यादा टैक्स के ख़िलाफ़ है, औपचारिक तौर पर इनका नाम बैलट पेपर पर नहीं है और न ही इनका कोई केंद्रीय नेतृत्व है और ये रिपब्लिकन टिकट पर ही चुनाव लड़े हैं.अमरीकी लोकतंत्र के बारे में कहा जाता है कि वो हमेशा चुनाव की तैयारियों में जुटा रहता है.
इनके सबसे जानेमाने उम्मीदवार हैं रैंड पॉल जिन्होंने केंटकी से सीनेट का सीट जीत लिया है.अमरीका में हर दो साल पर बाद मध्यावधि चुनाव होते हैं. इन चुनावों में हाउस ऑफ़ रिप्रेज़ेंटेटिव यानी प्रतिनिधि सभा के सदस्यों और सीनेट के लिए एक तिहाई सदस्यों को चुना जाता है. राष्ट्रपति पद का चुनाव हर चार साल पर होता है.अभी तक कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रैट्स बहुमत में थे और इसे सरकार चलाने के लिए अच्छा माना जाता है.
अगर दोनों सदनों में डेमोक्रेटिक पार्टी अपना बहुमत खो देती है तो राष्ट्रपति ओबामा के लिए विधेयक पारित करवाना, प्रशासन में अपनी पसंद के लोगों की नियुक्ति कराना और कांग्रेस से अपनी बातें मनवाना मुश्किल हो जाएगा.साथ ही राष्ट्रपति ओबामा को अपने एजेंडे पर काम करने में बाधाएं आएंगी और अगले राष्ट्रपति चुनाव में उनके दोबारा चुने जाने की संभावना भी कम हो जाएगी.
हालांकि नकारात्मक नतीजों के बाद भी राष्ट्रपति ओबामा को अगले दो साल तक यानी अगले राष्ट्रपति चुनाव तक कोई ख़तरा नहीं है.लेकिन अगर एक सदन रिपब्लिकन पार्टी के हाथ में जाता है और दूसरा डेमोक्रैट्स को तो 1930 के बाद ऐसा पहली बार होगा.इन चुनावों में प्रतिनिधि सभा के 435 प्रतिनिधि चुने जाएंगे, साथ ही सीनेट की 100 में से 37 सीटों पर भी मतदान हुआ है.इसके अलावा अमरीका के 50 में से 37 राज्यों के गवर्नर भी चुने जाने हैं.












Click it and Unblock the Notifications