चुनाव प्रचार के लिए बुधवार को बिहार पहुंचेगें राहुल

पटना। बिहार में चुनाव घमासान जारी है, इस महासंग्राम अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर कदम रख चुका है, चौथा चरण समाप्त हो चुका है, पांचवे चरण की तैयारियां जोरो पर हैं, इसी सिलसिले के तहत कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी अपनी पार्टी के प्रचार के सिलसिले में बुधवार को बिहार पहुंचेंगे। राहुल गांधी पांचवें चरण में चुनाव प्रचार के लिए तीन नवंबर को प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे।

पढ़े : बिहार चुनाव का चौथा दंगल समाप्त, हुई 51 प्रतिशत वोटिंग

कांग्रेस की बिहार इकाई के मीडिया प्रमुख प्रेमचंद्र मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि राहुल तीन नवंबर को एक दिवसीय बिहार दौरे पर आएंगे और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में तीन चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि उस दिन राहुल शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा में, नवादा जिले के हिसुवा विधानसभा क्षेत्र में तथा जहानाबाद में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।

गौरतलब है कि पांचवें चरण में नौ नवम्बर को 35 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। इसके पूर्व चार चरणों के चुनाव प्रचार के लिए राहुल 14, 21, 25 और 30 अक्टूबर को तीन-तीन चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+