'आदर्श' के बाद 'माइनिंग घोटाले' में फंसे अशोक चव्हाण
मुंबई। कहते है जब वक्त बुरा होता है तो सब कुछ बुरा ही होता है, कुछ ऐसा महाराष्ट्र के सीएम अशोक चव्हाण के साथ भी हो रहा है, अभी बेचारों के सिर पर आदर्श घोटाले की तलवार लटक ही रही थी कि उनाका नाम एक और घोटाले में आ गया है। और उस घोटले का नाम माइनिंग घोटाला है। अग टीवी चैनल के मुताबिक यह घोटाला खनिजों से भरपूर 425 एकड़ जमीन से जुड़ा है।
चैनल के मुताबिक चव्हाण जब उद्योग मंत्री थे तब उन्होंने ठेके बढिया बिलडर्स को न देकर बिना लाइसेंस वाले ठेकेदारों को दे दिए। ये ठेके माणिकराव ठाकरे और वमनराव कसावर के बेटों को दिए गए। चैनल के मुताबिक चव्हाण ने 2008 में उद्योग मंत्री रहते हुए माणिकराव के बेटे अतुल ठाकरे और यवतमाल से कांग्रेसी विधायक वमनराव कसावर के बेटे प्रवीण कसवार को ठेके दिलाए। यह खुलासा आरटीआई के जवाब के जरिए हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications