गरीबों पर मयाई मायावती, दिया 'महामाया' तोहफा
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की सीएम मायवती जो न करें वो कम ही है। मायावती ने उत्तरप्रदेश की गरीब जनता की भलाई के लिए अपने नाम ही तरह ही भव्य योजना की शुरूआत की है। इस योजना का नाम है 'महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना'। यह योजना गरीबी की सीमारेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे 31 लाख ऐसे परिवारों के लिए शुरू की गई है जो ऐसी किसी अन्य योजना के तहत लाभ पाने से अब तक वंचित रह गए हैं। इस योजना के तहत प्रति परिवार मासिक 300 रुपये की सहायता दी जाएगी, जो पात्र परिवारों हर 6 महीने पर मिलेगी।
मायावती ने सोमवार को 'मुख्यमंत्री महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना' के अंतर्गत चयनित लखनऊ जनपद के 10 लाभार्थी परिवारों की महिला मुखिया को स्वीकृति पत्र और उनके खाते में छमाही किस्त की धनराशि 1800 रुपये की धनराशियुक्त बैंक की पासबुक देकर, इस योजना का पूरे प्रदेश में शुभारंभ किया। इस मौके पर माया ने कहा कि इस योजना के प्रथम चरण में 31 लाख गरीबों को लाभान्वित किया जा रहा है और बाकी बचे परिवारों को अगले चरण में लाभान्वित किया जायेगा। इसमें कम से कम 50 फीसदी लाभार्थी अनुसूचित जाति तथा जनजाति के होंगे।












Click it and Unblock the Notifications