कांग्रेस बोली आतंकी गतिविधियों में शामिल आरएसएस

Congress
नई दिल्‍ली। हाल ही में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तुलना प्रतिबंधित संगठन स्‍टूडेंट इस्‍लामिक मूवमेंट आफ इंडिया (सिमी) से की, तो जमकर बवाल मचा, लेकिन अब पूरी कांग्रेस ने आरएसएस पर प्रहार किया है। कांग्रेस ने कहा है हाल ही में हुई जांच में पता चला है कि आरएसएस व उसके सहयोगी संगठन आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं। ये लोग राष्‍ट्र को तोड़ने की कोशिश में लगे हैं, इन्‍हें ध्‍वस्‍त करना होगा।

राजधानी के तालकटोरा स्‍टेडियम में मंगलवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कांग्रेस ने कहा कि आतंकवादी तत्व चाहे कहीं से भी आते हों, वे राष्ट्री को तोड़ने का काम करते हैं और पार्टी उनसे हर कीमत पर लड़ेगी। कांग्रेस ने कहा "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ऐसे हर तत्व से लड़ेगी जो धार्मिक नफरत, पूर्वाग्रह और धर्मांधता का प्रचार करता है।"

कांग्रेस की बैठक में महंगाई पर भी चर्चा हुई। कांग्रेस ने महंगाई का ठीकरा राज्‍य सरकारों पर फोड़ते हुए सरकार से कहा कि जरूरी चीजों की कीमतों को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है।

कश्मीर मुद्दे पर पार्टी ने समस्या को सुलझाने के लिए तीन वार्ताकारों के दल नियुक्त करने के कदम का स्वागत करते हुए उम्‍मीद जताई कि उमर अब्‍दुल्‍ला की सरकार इसमें सकारात्‍मक भूमिका अदा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+