आदर्श घोटाले से पड़ी कांग्रेस में दरार, चव्हाण पर देशमुख का वार
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में आदर्श हाउंसिंग सोसाइटी बनाने में हुए घोटाले की परतें खेलने के साथ-साथ कांग्रेस में दरारें पड़ने लगी हैं। केंद्रीय उद्योग मंत्री व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख ने इस घोटाले का सारा आरोप वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पर मढ़ दिया है। उन्होंने कहा कि घोटाले के जिम्मेदार सिर्फ चव्हाण ही हैं।
देशमुख ने चव्हाण पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भवन निर्माण नियम में बदलाव कर कारगिल शहीदों के परिवार के लिए बनी को-आपरेटिव सोसाइटी की इमारत में आम नागरिकों को प्रवेश करने का मौका दिया।
देशमुख ने सीएनएन-आईबीएन टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि "चव्हाण (तत्कालीन राजस्व मंत्री) द्वारा भेजे गए कुछ प्रस्तावों को उन्होंने दोषमुक्त कर दिया था।" उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें इस मामले के बारे में कुछ नहीं कहा है।
पढ़ें- आदर्श घोटाले पर विस्तृत रिपोर्ट
गौरतलब है कि चव्हाण ने शनिवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और आदर्श सोसाइटी के कुछ फ्लैट अपनी सास एवं दो अन्य रिश्तेदारों को आवंटित करने के आरोपों के बाद उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की थी।
आम नागरिकों को फ्लैट आवंटन मामले में चव्हाण के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री देशमुख एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाम भी उछले थे। राजनीतिक हलके में यह कयास भी लगाया जाने लगा कि चव्हाण का इस्तीफा मंजूर होने पर देशमुख या शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications