बिहार चुनाव का चौथा दंगल समाप्त, हुई 51 प्रतिशत वोटिंग
आठ जिलों की 14 सीटों में से बछवाड़ा (52), तेघड़ा (51), बेगूसराय (54), बखरी (48), अलौली (55), कटोरिया (37.5), बेलहर (40), तारापुर (46), जमालपुर (44), सूर्यगढ़ा (48), सिकंदरा (46), जमुई (48), झाझा (52) और चकाई (46) में सोमवार को अपराह्न तीन बजे तक ही वोट पड़े। बिहार विधानसभा चुनाव की 42 सीटों के साथ ही बाँका लोकसभा सीट के उपचुनाव का मतदान भी सोमवार को हुआ।
चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि चौथे चरण में आठ जिलों में संपन्न मतदान में सबसे अधिक बेगूसराय जिले में 54.86 फीसदी वोटिंग हुई। जिले के सात निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले गए। वहीं, पटना जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में 51.9 प्रतिशत, खगड़िया की चार सीटों पर 53 फीसदी, भागलपुर की सात सीटों पर 52.57 प्रतिशत, बाँका की पाँच सीटों पर 45.5 फीसदी, मुंगेर में तीन सीटों में 47.67 प्रतिशत, लखीसराय की दो सीटों पर 48 फीसदी और जमुई की चार सीटों पर 50.9 प्रतिशत वोट पड़े।













Click it and Unblock the Notifications