ओबामा की आगवानी को बेकरार भारतीय व्यापार जगत

दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत आ रहे हैं। पूरा देश उनकी खातिरदारी की तैयारियों में जुटा है। सभी चाहते है कि ओबामा का ये दौरा ऐसा हो जिससे भारत-अमेरिका दोनों का भला हो, दोनों देशों के लिए ये काफी महत्वपूर्ण हैं। हर भारतीय की चाहत है कि बराक हुसैन ओबामा का भारत आगमन युवाओं के लिए नये रास्ते खोले। जहां भारतीय दस्तखांन बेसब्री से अपने खानसामे के साथ ओबामा का इंतजार कर रहे हैं वहीं भारतीय व्यापारिक कंपनियां भी अपनी अपनी लिस्टों के साथ ओबामा की अगुवाई को बेकरार है।

खासतौर पर ब्लैकबेरी के मामले पर भारतीय और अमेरिकी कॉरपोरेट्स एक होकर सामने आएं है। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उद्योग जगत के लोगों का मुंबई में इस मुद्दे पर बैठक है। बैठक के एजेंडे को सरकार को सौंप दिया गया है। जानकारों का कहना है कि इस बैठक में 3जी/बीडब्ल्यूए नीलामी के पैसे से स्मार्टफोन, टैबलेट पीसी पर सब्सिडी पर चर्चा होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि अगर इस पर सहमति बन जाती है तो ब्लैकबेरी, एप्पल, डेल, एचपी के टैबेलेट पीसी की खपत बढ़ेगी।

दूसरी तरफ टेलिकॉम इक्विपमेंट टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को जरूरी करने का सरकारी आदेश रद्द करने पर भी चर्चा हो सकती है। एविएशन इंडस्ट्री के लिए नई टेक्नोलॉजी पर चर्चा। डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (डीडीटी) पर नए सिरे से विचार की मांग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+