'भारतीय संसद में 1984 दंगे को उठाएं ओबामा'
सिख समुदाय के सैकड़ों लोगों ने अपनी मांग को लेकर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर रैली निकालकर प्रदर्शन किया और इस मुद्दे पर ओबामा से हस्तक्षेप करने की मांग की।
अमेरिका में सिख समुदाय से जुड़े संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के वकील गुरपतवंत पनून ने कहा, "ओबामा जब भारतीय संसद को संबोधित करें तब यह मुद्दा जरूर उठाएं।"
संगठन के समन्वयक बख्शीश सिंह ने कहा, "हम यह भी चाहते हैं कि सिख समुदाय को न्याय दिलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र इस मामले में हस्तक्षेप करे ।" संगठन के मुताबिक बख्शीश सिंह 1984 के मुद्दे को नई दिल्ली में उठाने के लिए ओबामा से भी मिल चुके हैं ।
पूनन ने कहा कि 1984 में हुए सिख विरोधी दंगे के मुद्दे को ओबामा के सामने रखने के लिए सिख समुदाय द्वारा कई प्रयास किए जाने के बावजूद ओबामा ने इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं की।
उन्होंने कहा, "ओबामा पैसे की तुलना दंगे में मारे गए लोगों से नहीं कर सकते हैं। हम उन लोगों को श्रद्धांजली देना चाहते हैं, जो लोग वर्ष 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में मारे गए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications