अब ताजनगरी आगरा से भी उड़ेगा किंगफिशर विमान
आगरा। जीं हां दोस्तों अब आपको ताज देखना और आसान हो गया है। क्योंकि अब आपको ताज देखने के लिए ट्रेन के टिकटों की मारा-मारी नहीं झेलनी पड़ेगी। क्योंकि विमानन सेवा कम्पनी किंगफिशर रविवार से दिल्ली-आगरा विमान सेवा शुरू कर दी है। सेवा की शुरुआत के मौके पर हालांकि शनिवार को एक चार्टर्ड विमान से 140 अतिथियों को आगरा लाया गया, लेकिन सेवा की औपचारिक शुरुआत रविवार दोपहर बाद से हुई है।
आगरा होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि आगरा को और भी अधिक विमान सेवाओं और परिवहन सुविधाओं की जरूरत है। यहां के लिए अंतर्राष्ट्रीय सेवा भी शुरू किए जाने चाहिए। किंगफिशर की इस विमान सेवा का किराया 1,999 रुपये है।













Click it and Unblock the Notifications