नाटो का दावा अफगानिस्तान में 30 आतंकवादी ढेर

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि शनिवार तड़के दक्षिण-पूर्वी प्रांत के बरमल जिले में आतंकवादियों ने सेना की चौकी पर हमला कर दिया। मुठभेड़ में पांच जवान घायल हो गए।
सेना ने बताया, "गठबंधन सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 30 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया।" नाटो ने बताया कि जब आतंकवादी चारों तरफ से रॉकेट, ग्रेनेड, छोटे हथियारों और मोर्टार से हमला करने लगे तो जवानों ने हवाई हमले की मदद ली।












Click it and Unblock the Notifications