अपने देश में नहीं पर अमेरिका में रोजगार पैदा कर सकता है भारत!

नई दिल्ली। राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने शुक्रवार को कहा कि भारत वैकल्पिक प्रशिक्षण देकर अमेरिका में रोजगार उत्पन्न करने में मदद कर सकता है। आईआईटी के पूर्व छात्रों द्वारा आयोजित पैनआईआईटी सम्मेलन में आए पत्रकारों से एक अलग वार्ता के दौरान ये बात कही।

पित्रोदा ने कहा "अमेरिका में सभी रोजगार उत्पन्न करने के बारे में सोच रहे हैं। रोजगार उत्पन्न करने के लिए लोगों को वैकल्पिक प्रशिक्षण देने की जरूरत है। मैं समझता हूं कि इस मामले में भारत अमेरिका की मदद कर सकता है।" उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा की भारत यात्रा के दौरान 'व्यापार' प्राथमिकता में होगा। उन्होंने कहा "भारत का बाजार व्यापार, वस्तुओं एवं सेवाओं की बिक्री के मामले में अमेरिका के लिए काफी आकर्षक है।"

पित्रोदा राष्ट्रीय अभिनव परिषद के प्रमुख भी हैं। उन्होने कहा कि ओबामा की यह यात्रा भारत और अमेरिका के आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए अपूर्व अवसर उपलब्ध कराएगी। पित्रोदा से यह पूछे पर जाने कि क्या भारत ओबामा से आउटसोर्सिंग का मुद्दा भी उठाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिग के अलावा भी अन्य कई मुद्दे हैं। इसके साथ उन्होने जोड़ा कि यदि उन्हें लगता है कि इससे व्यापार का संबंध है तो वे इस बारे में बात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+