'जनरल डिब्बे' में यात्रा करके 'राहुल' ने जानी 'युवा' हकीकत हकीकत
लखनऊ। कांग्रेस के युवराज हमेशा अपने भाषणों में ये कहते नजर आते हैं कि आखिर यूपी -बिहार के नौजवान मुंबई में रोटी कमाने क्यों भाग जाते हैं? जाहिर है उनके सपने, उनकी उम्मीदें उनके राज्यों में पूरी नहीं हो सकती है इसलिए मजबूरन उन्हें मुंबई पलायन करना पड़ता है। आखिर क्या चहता है हमारे यूपी-बिहार का युवा, इसको जानने के लिए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने गोरखपुर से मुंबई तक ट्रेन के साधारण डिब्बे में 36 घंटे यात्रा की।
सूत्रों के अनुसार गोरखपुर से रात में चलने वाली 2451 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट ट्रेन में राहुल गांधी ने स्लीपर क्लास में आरक्षण करवाया था। उन्होंने साधारण डिब्बे में यात्रा के दौरान यात्रियों से लंबी बातचीत की। इसमें वे युवाओं, बेरोजगारों और प्रवासियों से मिले। कांग्रेस महासचिव ने यह यात्रा 20 अक्टूबर को की है ।
इस बीच, एडीजी (कानून-व्यवस्था) बृज लाल से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस को कांग्रेस महासचिव की इस यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। राहुल गांधी की सुरक्षा में लगी एसपीजी ने भी जानकारी नहीं दी। राज्य पुलिस को सिर्फ यह मालूम था कि राहुल गांधी इस ट्रेन से स्लीपर क्लास में गोरखपुर से यात्रा कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications