उड़ीसा: अस्पताल का बिल भरने के डर से पेड़ पर चढ़ा

Orissa Map
भुवनेश्वर। उड़ीसा में एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी को एक अस्पताल में भर्ती करवाया। पत्नी ने ऑपरेशन के जरिए एक बच्ची को जन्म भी दिया लेकिन जब बिल भरने की बारी आई तो उसने इसमें अपनी असमर्थ जताई और फिर मंगलवार को पेड़ पर चढ़ गया।

अभी तक वह व्यक्ति पेड़ पर चढ़ा हुआ है। मयूरभंज जिले के सनसनादी गांव का रहने वाला वकील मुंडा (26) अपनी गर्भवती पत्नी (21) को जिले के सरकारी अस्पताल बारीपदा में सोमवार को भर्ती करवाया था, जहां उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया।

बच्ची का जन्म ऑपरेशन के द्वारा हुआ था। समस्या उस समय खड़ी हुई जब ऑपरेशन के दौरान हुए खर्च की राशि 4,000 रुपए मुंडा से मांगी गई। खर्च की राशि की भरपाई के डर से बच्ची का पिता मंगलवार की शाम नजदीक के 60 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। मुंडा को

पेड़ से उतारने में पु़लिस, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी सभी की कोशिश अब तक बेकार गई है। जिला अस्पताल के मुख्य कार्यकारी चिकित्सा अधिकारी बी. के. नायक ने बताया कि गुरुवार को वह व्यक्ति नजदीक के दूसरे पेड़ पर चढ़ गया।

उन्होंने कहा कि परिवार के लगातार समझाने के बावजूद मुंडा पेड़ से उतरने का नाम नहीं ले रहा। नायक का कहना है कि डंडे में बांधकर वकील को पेड़ के ऊपर खाना पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमने उस बिल का भुगतान न करने की भी बात कही है पर वह अड़ा हुआ है और पेड़ पर उतरने का नाम नहीं ले रहा है। नायक ने कहा कि मुंडा की हरकतों से मालूम होता है कि वह मनोरोगी है, जिसे इलाज की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+