हमें बिहार में मल्‍टीनेशनल कंपनियां चाहिए

Voice of Bihar
नीतीश कुमार को अभी बहुत कुछ करना होगा। मुंबई और अन्य प्रान्तों में गए बिहार वासियों को उनके घर में रोज़गार के लिए कंपनियों को बुलाना होगा। सड़क के बाद बिजली पैदा करें, तभी लालू के लालटेन वाली सोच से आगे जा कुछ बिहार के लिए कर पायेंगे। साथ ही बिहार में शिक्षा की क्वालिटी को सुधारें ना की वोट की राजनीति करें।
कुमार मयंक, दिल्ली

नितीश सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है और बिहार की जनता को एक और मौका नितीश को देना चाहिए। बिहार की छवि एक सुधरे और विकास के लिए जाना जाता है। यह एक बड़े ही सुखद चीज है। हलाकि अभी और काम करना बाकि है, लेकिन नितीश ही वह काम कर सकते हैं, दूसरा कोई नही। अत: बिहार की जनता से अनुरोध है की नितीश सरकार को पुन: मौका दे। जय बिहार।
अनुज सिंह

नीतीश कुमार बिहार के लिए महत्पूर्ण योगदान दिया वह जनता के बारे में सोचते हैं। उनको धन्‍यवाद देते हैं। बिहार की जनता का नीतीश जी से अनुरोध है की बिहार में उद्योग लगाने पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। जिससे बिहार के दुःख समाप्त हों। विशेष ध्यान लखीसराय जिले में दें। लालू या लालन सिंह फूट डालो और शासन करो की नीति अपना रहे हैं। जिससे किसी का लाभ नही हो सकता।
अजित कुमार, रामचरण टोला, लखीसराय

नितीश कुमार जी सिर्फ एकलौते ही विकास पुरुष हैं, जो जनता के बारे में सोचते हैं, जो भी बिहार को इज्जत मिलती है वह नितीश जी की वजह से। उन्‍हीं के कारण बिहार में विकास दर 11 प्रतिशत हुई। ज्‍यादा ध्यान सिर्फ नीतीश जी ही देते हैं, जो भी सरकार में रहे हैं उन्‍होंने बिहार की जनता को बेवकूफ बनाया है। लालू यादव ने तो बिहार को कचरा का बॉक्स बना दिया था। अब समय आ रहा है जनता अपने वोट का फिर से सही इस्‍तेमाल करें।
सुधीर कुमार शांडिल्य

मेरे प्रदेश वासी आप से निवेदन है की कि बिहार को आगे बढ़ने में नितीश जी को दोबारा मुख्‍यमंत्री बनाये कोई और मुख्‍यमंत्री बना तो बिहार को पीछे ही ले जाएगा। अगर कोई कंपनी बिहार में आयगी तो नितीश की गवर्मेंट में संभावना है, अगर बिहार को केंद्र सरकार बिशेष राज्य का दर्जा देती तो आज बिहार में हजारो फैक्ट्रियां लग जातीं। इसलिए किसी और को मत आने दो केवल नितीश के बारे में ही सोचो, वही कुछ कर सकते हैं बिहार के लिए।
विनय कुमार, जग्‍जनपुर पटना निवासी, जयपुर से।

जिस तरह से नीतीश जी ने बिहार में काम किया है, उससे लगता है की पांच साल के लिए फिर से नीतीश जी को वोट देना चाहिए। इस लिए आप भी खगरिया जिला से श्री मति पूनम जी को वोट दें, जिससे नितीश जी का हाथ मजबूत हों ओर बिहार में फिर से नीतिश जी मुख्यमंत्री बनें।
प्रदीप कुमार चौरसिया, खगरिया

आप भी बनिए बिहार की आवाज़। हमें ई-मेल करें अपनी राय, फोटो के साथ [email protected] पर। आप अपनी मेल अंग्रेजी के रोमन अक्षरों में भी कर सकते हैं। हम आपकी बात प्रकाशित करेंगे दैट्स हिन्‍दी पर। ई-मेल में subject: Bihar ki Aawaz जरूर लिखें। नीचे कमेंट बॉक्‍स में भी लिख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+