यूपी में जंगल राज, सपा विधायक के नशेड़ी बेटे ने किया सरेआम कत्ल

लखनऊ। यूपी में इन दिनों कानून के नाम पर जंगलराज चल रहा है, सरेआम दबंगई का कहर जारी है, अभी बुधवार सुबह राजधानी लखनऊ में मुख्य चिकित्साअधिकारी को बदमाशों ने गोली मारी थी, वही दूसरी ओर बांसों की राजधानी कही जाने वाली बरेली की वारदात ने रसूखदारों की दबंगई का राज खोल दिया है।

बरेली जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक विधायक के बेटे को नशे की हालत में मोटरसाइकिल के एक शोरूम में जाकर एक व्यक्ति पर सरेआम गोली चलाने और गुंडागर्दी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खबर है कि जिस व्यक्ति पर गोली चलाई गई उस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शोरूम के दो और कर्मचारी घायल हो गए।

बरेली की नवाबगंज विधानसभा सीट से विधायक भगवत सरन गंगवार के बेटे अतुल गंगवार ने बुधवार रात शहर के सिविल लाइन इलाके में स्थित हीरो होंडा के शोरूम में जाकर गोलीबारी शुरू कर दी। यह शो रूम विधायक के पेट्रोल पंप के निकट ही है जिसकी देखरेख विधायक का बेटा अतुल करता था। बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक प्रकाश डी. ने बताया कि अतुल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नशे की हालत में व्यस्त बाजार में गोलीबारी करने के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि शोरूम में जाकर अतुल ने गोलीबारी क्यों की। इतना स्पष्ट है कि गोलीबारी के समय वह नशे में था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अतुल एक मोटरसाइकिल को ठीक कराने के बारे में जानकारी लेने शो रूम गया था। इस दौरान वहां शोरूम के कर्मचारियों के साथ उसकी बहस हो गई।

बहस के बाद अतुल ने नशे की हालत में ही गोलीबारी करनी शुरू कर दी। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि शो रूम के दो कर्मचारी घायल हो गए। घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+