उत्तरप्रदेश : कानपुर में धमाका, दो मरे कई घायल
कानपुर। कानपुर के कल्याणपुर इलाके में गुरुवार को एक भवन में सिलिंडर विस्फोट में दो व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि भवन की छत ढह गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कुछ अन्य लोगों के भी मलबे में दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) लाल बहादुर ने बताया कि बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच रहा है। घटना कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिब्ली की है। यहां के सामुदायिक विकास केंद्र कॉलोनी के एक घर में दोपहर को भीषण विस्फोट हुआ। विस्फोट से घर की छत और दीवारें ढह गईं। आसपास बने फ्लैट भी उसकी चपेट में आ गए। इनके मलबे में कई लोग दब गए। जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। धमाके की वजहों का अभी तक पता नहीं चला है लेकिन कहा जा रहा है कि ये पटाखों में आग लगने की वजह से हुआ धमाका था।













Click it and Unblock the Notifications