पाक सेना ने LoC से लगी 6 भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की

जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को छह भारतीय चौकियों पर रॉकेट और मोर्टार से गोले दागे। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की, नतीजतन दोनों तरफ से गोलीबारी हुई।

जम्मू से उत्तर में 210 किलोमीटर दूर पुंछ सेक्टर की कृष्णा घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगी भारतीय चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों ने अपराह्न् लगभग 3.30 बजे गोलीबारी शुरू की।

सीजफायर का उल्लंघन

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "पाकिस्तानी सैनिकों ने कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगी क्रांति एवं कृपाण नामक भारतीय चौकियों पर भारी मशीनगन से गोलीबारी शुरू की और उसके बाद रॉकेट और मोर्टार से गोले दागे।"

भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और दोनों ओर से शुरू हुई गोलीबारी शाम 6.30 बजे तक जारी रही। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रविवार से लेकर अब तक इस तरह की यह दूसरी घटना है। पाकिस्तान ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए
भारतीय चौकियों को निशाना बनाया है।

घुसपैठ को बढ़ावा देने की 'चाल'

भारतीय सेना का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के उस पार मौजूद आतंकियों की 'घुसपैठ को बढ़ावा' देने के लिए यह 'चाल चली' है। रविवार की शाम की गई गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया था।

भारतीय सेना के अनुसार नियंत्रण रेखा के उस पार लगभग 450 आतंकी भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं। सेना का मानना है कि नियंत्रण रेखा के उस पार से घुसपैठ के लिए अनुकूल माहौल बनाने की खातिर पाकिस्तानी सेना यह तरीका अपना रही है।

ब्रिगेडियर सतीश दुआ ने कहा कि भारतीय सैनिक 'नियंत्रण रेखा पर उच्च सतर्कता' बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने बुधवार को संघर्ष विराम समझौते का एक बार फिर उलंघन किया है, जबकि भारत ने रविवार को उसकी इस हरकत के लिए सोमवार को विरोध दर्ज कराया था।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने ऐसे समय में इस घटना को अंजाम दिया है, जब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक प्रतिनिधिमंडल एक द्विवार्षिक बैठक में हिस्सा लेने के लिए इस समय लाहौर में है। यह प्रतिनिधिमंडल बीएसएफ के महानिदेशक रमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में वहां गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+