सोनिया बोलीं, हर क्षेत्र में नाकाम रही नीतीश सरकार

भागलपुर में गुरुवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि प्राचीन काल से लेकर आधुनिक काल तक बिहार के लोगों ने देश ही नहीं दुनिया को वैचारिक और राजनीतिक विचार दिये परंतु आज स्थिति बदल गई है। आज यहां की सरकार मौकापरस्ती और जातपात की राजनीति करने की मिसाल बन गई हैं।
सोनिया ने नीतीश पर आरोप लगाया कि इस सरकार में यह भी कमी है कि अपनी नाकामी छुपाने के लिए वह सारा दोष केंद्र सरकार पर मढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार तो बड़े-बड़े वादे करती है परंतु उनके वादों का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि वह पूछना चाहती है कि राज्य में शिक्षक नियुक्ति का क्या हुआ, पानी की समस्या दूर करने के लिए सरकार ने क्या किया।
क्लिक करें- बिहार विधानसभा पर विशेष पृष्ठ
गांधी ने कहा कि भागलपुर रेशम के लिए परी दुनिया में मशहूर है परंतु सरकार की गलत नीतियों के कारण यह उद्योग उपेक्षा का शिकार है। बिजली के अभाव में उद्योग-धंधे दम तोड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जबसे केंद्र में कांगेस की सरकार बनी है आम आदमियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बेरोजगार मजदूरों को कम से कम 100 दिन के रोजगार जैसी योजनायें लाई परंतु इन योजनाओं का बिहार में कोई उपयोग नहीं हुआ। अब तो इन योजनाओं में भ्रष्टचार की कहानी भी सुनने को मिलती हैं।
उन्होंने कहा कि यह आपको तय करना है कि एक तरफ आम आदमी की भलाई सोचने वाली कांग्रेस है तो दूसरे तरफ बड़े-बड़े वादे करने वाले लोग हैं। उल्लेखनीय है कि सोनिया भागलपुर और बेगूसराय में एक-एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए बिहार के दौरे पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications