इंडोनेशिया में सुनामी से मरने वालों की संख्या 311 पहुंची

4,000 बेघर
भूकंप के झटकों और समुद्र में ऊंची लहरों के कारण कम से कम 4,000 ग्रामीण बेघर हो गए हैं। उन्हें अस्थायी शिविरों में भेजा गया है। पश्चिमी सुमात्रा प्रांत की राजधानी पडांग स्थित आपदा प्रबंधन एजेंसी के अधिकारी फेब्री के अनुसार सुनामी की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि पगई उतारा और पगई सेलातन जिलों में ज्यादातर मौतें हुई हैं, जहां सोमवार को आए भारी भूंकप के कारण तीन मीटर ऊंची लहरें उठ रहीं थीं। इसमें 10 गांव तबाह हो गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 मापी गई।
10 घंटे से ज्यादा
आपदा प्रबंधन के मुताबिक अतिरिक्त राहत कर्मी और सहायता मेंतवई भेज दिया गया है, जिन्हें नाव से पहुंचने में 10 घंटे से अधिक का समय लगेगा।
एंतोरिजन ने कहा कि मेंतावई प्रांत में बुधवार दोपहर तक 400 से अधिक लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है। 500 से अधिक परिवार बेघर हुए हैं और अस्थायी तौर बने शिविरों में रह रहे हैं।
पूर्वी सुमात्रा के गवर्नर इरवान सुप्रियंतो ने कहा कि खराब मौसम के कारण द्वीप पर सहायता भेजने में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा, "हमें बड़े पोत की जरूरत है। समुद्र में पांच मीटर ऊंचाई तक उठने वाली भारी लहरों के कारण छोटी नावें आगे नहीं बढ़ पा रही हैं।"
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि भूकंप के कूछ मिनट बाद आई सुनामी के कारण द्वीप के भीतर 600 मीटर तक लहरें पहुंच रही थीं। इसकी वजह से सैकड़ों घर, पूजा स्थल और पुल या तो बह गए या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बेटूमोंगा गांव में 80 फीसदी घर नष्ट हो गए और कई लोग लापता हैं, जिनके मरने की आशंका बनी हुई है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications