'मोदी' मसले पर 'गडकरी' ने 'सुषमा' पर कसी नकेल
सुषमा ने ये बयान मोदी के बिहार चुनाव प्रचार के सिलसिले में दिया था, जब खबर आयी थी कि मोदी बिहार में चुनाव प्रचार करने नहीं जायेंगे। सुषमा ने तो ये भी कहा था, कि मोदी ने गुजरात में काया पलट किया है तो सही है, लेकिन जरूरी नहीं कि वो बिहार में भी ऐसा कुछ कर पाये, वहां के लिए नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी ही काफी है।
इस बात से पार्टी का एक वर्ग बेहद आहत है, उसका मानना है कि सुषमा के इस बयान का मतलब ये है कि मोदी एक राष्ट्रवादी नेता नहीं है। खबर तो ये भी है कि मोदी भी सुषमा के इस बयान से बेहद खफा है, उन्होंने इस बाबत अपनी शिकायत पार्टी के आलाकमान के पास दर्ज करायी। जिसको गडकरी ने गंभीरता से लेते हुए सुषमा स्वराज से कहा है कि वे ऐसे बयानों से बचें जिनसे पार्टी के नेता दुखी हों।
सुषमा की बयानबाजी के बाद बुधवार को दिल्ली के कई अखबारों में एक विज्ञापन प्रकाशित किया जिसमें जमकर मोदी के कसीदे पढ़े गए हैं। दिल्ली के कई अखबारों में प्रकाशित इस विज्ञापन में कहा गया कि भारत के विकास के लिए गुजरात का विकास। आइए भयंकर मुश्किलों से जूझते देश को निर्णायक दिशा दीजिए। साफ है कि नरेन्द्र मोदी अब अपनी छवि को राष्ट्रीय बना रहे हैं और उनका अगला लक्ष्य दिल्ली है। खैर इस बात से साफ जाहिर होता है कि बीजेपी के अंदर भी ग्रुपिंग चल रही है, एक वर्ग गुजरात को तवज्जो दे रहा है तो दूसरी ओर दूसरा वर्ग दिल्ली को अपना सिरमौर बता रहा है।













Click it and Unblock the Notifications