वाराणसी में जमीन धंसी, 5 लोगों की मौत
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में मंदिरों के शहर वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र में गुरुवार सुबह अचानक जमीन धंस गई। इस घटना में 5 लोगों के मरने की खबर है। जबकि आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। अभी और शवों के मिट्टी में दबे होने की आशंका जताई गई है।
यह घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे मोहना इलाके में मजदूरों द्वारा मिट्टी खोदते समय हुई। असल में यहां पर लोग दीवाली के उपलक्ष्य में अपने मकानों में मिट्टी लीपने के लिए यहां खुदाई कर रहे थे। अचानक मिट्टी का ऊपरी हिस्सा धंस गया।
घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वाराणसी के जिलाधिकारी ने मृतकों के परिवार वालों के लिए तत्काल 20-20 हजार रुपये की घोषणा कर दी है।













Click it and Unblock the Notifications