BSNL लैंडलाइन के साथ सिमकार्ड, कॉल मुफ्त
मुंबई।
महाराष्ट्र में बेसिक टेलीफोन की तरफ लोगों को आकर्षित करने के लिए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने नई योजना शुरू की है। महाराष्ट्र एवं गोवा सर्किल में अब लैंडलाइन के साथ एक मोबाइल सिमकार्ड मुफ्त दिया जाएगा। इस योजना का नाम 'प्यारी जोड़ी' है। id="toptextpromo">बीएसएनएल
के एक अधिकारी के मुताबिक योजना की शुरुआत मुंबई से होगी, बाद में इसे महाराष्ट्र एवं गोवा में लागू कर दिया जाएगा। इस योजना की खासियत यह है कि इसमें सिर्फ मोबाइल कनेक्शन ही मुफ्त नहीं होगा, बल्कि साथ में मिलने वाले सिमकार्ड के नंबर से संगत लैंडलाइन नंबर पर मुफ्त बात की जा सकेगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उच्च
अधिकारियों की माने तो जल्द ही यह योजना बीएसएनएल के अन्य सर्किलों में भी लाने की योजना है।











Click it and Unblock the Notifications