बिहार चुनाव : आज है लालू-पासवान की अग्निपरीक्षा, मतदाता उत्साहित

पटना। बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे दौर का मतदान जारी है। बिहार विधानसभा के लिए गुरूवार को हो रहा तीसरे चरण का मतदान काफी अहम माना जा रहा है। इस चुनाव को जहां पूर्व रेल मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के इम्तिहान के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की चुनावी किस्मत भी आज ईवीएम में बंद हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि गुरूवार को 6 जिलों की 48 सीटों पर मतदान कराए जा रहे हैं। इनमें अधिकांश जिले लालू यादव और राम विलास पासवान के गढ़ हैं। हाजीपुर रामविलास पासवान का क्षेत्र है और लोकसभा चुनाव में अपनी ही सीट गंवाने वाले पासवान को अब यह साबित करना है हाजीपुर में उनका जादू अभी खत्म नहीं हुआ है। दूसरी ओर राघोपुर और सोनपुर में भी आज ही चुनाव हो रहे हैं। इन दोनों क्षेत्रों से राबड़ी देवी चुनावी मैदान में हैं।

सुबह 11 बजे तक 21 प्रतिशत से ज्यादा मतदाता ने अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके थे। तीसरे चरण में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और वैशाली जिले की सीटों पर मतदान हो रहा है। सबसे ज्यादा 31 प्रत्याशी महुआ विधानसभा क्षेत्र में हैं तो सबसे कम सात प्रत्याशी रक्सौल से चुनावी समर में हैं।

राज्य निर्वाचन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक 11 बजे तक 21 प्रतिशत से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा पूर्वी चंपारण में 22 प्रतिशत मतदाता अब तक मत डाल चुके हैं। कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ देखी जा रही है जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। इधर, कई मतदान केन्द्रों में वोट बहिष्कार की भी सूचना मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+