एक नजर: बराक ओबामा के भारत दौरे के कार्यक्रम पर

Barack Obama
बेंगलुरू। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे का इंतजार सभी को था। अब वो घड़ी लगभग नजदीक आ गयी है क्योंकि दो दिन बाद ओबामा का चिर प्रतीक्षित तीन दिवसीय दौरा शुरू हो रहा है। व्हाइट हाउस ने ओबामा के भारत दौरे का कार्यक्रम रिलीज कर दिया है। आइये एक नजर डालते हैं ओबामा के भारत दौरे के कार्यक्रम पर -

5 नवंबर - ओबामा भारत के लिए वॉशिंगटन से उड़ान भरेंगे।

6 नवंबर - ओबामा भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंचेंगे।

कार्यक्रम का विवरण - भारत में ओबामा का पहला पड़ाव मुंबई का ताज होटल होगा। गौरतलब है कि मुंबई आतंकी हमलों का निशाना ताज होटल बना था। वह यहां पर मुंबई हमलों के कुछ पीड़ितों से मिलेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वह गांधी म्यूजियम का दौरा करेंगे। म्यूजियम के दौरे के बाद ओबामा एक व्यवसायिक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में भारत के प्रमुख उद्योगपति शामिल होंगे।

7 नवंबर - ओबामा मुंबई के एक स्थानीय स्कूल में बच्चों के साथ दीवाली का त्योहार मनाएंगे। इसके बाद वह यूनिवर्सिटी के छात्रों को टाउन हॉल में संबोधित करेंगे। उनके संबोधन का विषय लोकतंत्र और भारत-अमेरिका संबंध होगा।

8 नवंबर - ओबामा दिल्ली पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर उनके प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मिलने की संभावना है। इसके बाद वह भारतीय संसद को संबोधित करेंगे।

ओबामा का भारत दौरा प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी के साथ आधिकारिक डिनर के साथ खत्म होगा।

9 नवंबर - बराक ओबामा का विमान दिल्ली से जकार्ता के लिए उड़ान भरेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+