पंजाब के होशियारपुर में जहरीली शराब पीने से 12 मरे
होशियारपुर।
पंजाब में होशियारपुर जिले के एक गांव में बुधवार की रात जहरीली शराब ने एक दर्जन लोगों की जान ले ली, जबकि पंद्रह अन्य जहरीली शराब पीने से बीमार पड़ गए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दे दिए गए हैं। id="toptextpromo">पुलिस
के मुताबिक जिले के टांडा कस्बे के समीप कालवान में बुधवार देर रात में लोगों ने शराब पी थी। जहरीली शराब की चपेट में आने वाले कालवान, मियानी और गिलजियान गांव के थे। पुलिस ने इससे पहले मरने वालों की संख्या 15 बाताई थी। शराब पीने से बीमार करीब 15 लोगों को टांडा, दसुया और होशियारपुर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
ने शराब बनने के स्थानों सहित कई जगहों पर छापेमारी की है। शराब की बिक्री गैरकानूनी तरीके से की जा रही थी। राज्य सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दे दिए हैं।











Click it and Unblock the Notifications