हरियाणा: दहेज के लिए मां-बेटी को जिंदा जलाया
हिसार।
हिसार के गांव हसनगढ़ में दहेज के लोभी ससुराल वालों ने एक विवाहिता व उसकी मासूम बेटी को जिंदा जला दिया। मां-बेटी को जिंदा जलाने के बाद ससुराल वाले उनके अधजले शवों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। id="toptextpromo">पुलिस
ने मृतका 25 वर्षीय सुनीता के भाई की शिकायत पर पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनीता के घरवालों का कहना है कि उसके ससुराल वाले छोटी-छोटी बातों पर सुनीता के साथ मारपीट किया करते रहते थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसी
बात को लेकर सुनीता के घरवालों ने कई बार उसके ससुराल वालों समझाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।











Click it and Unblock the Notifications