जम्मू के एनजीओ से छुड़ाए गए 28 लद्दाखी बच्चे
जम्मू। जम्मू पुलिस ने रविवार को एक एनजीओ के होस्टल से 28 लद्दाखी बच्चों को छुड़ाया है। एनजीओ ने इन 28 बच्चों को यहां जबरदस्ती रखा हुआ था। इन बच्चों में 4 लड़कियां भी शामिल हैं, सभी बच्चों की उम्र 14 साल से नीचे है।
पुलिस ने संगठन के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इन बच्चों को सोमवार को वापस लेह ले जाया जाएगा। लेह में अगस्त महीने में बादल फटने के बाद हुई तबाही में ये 'यूथ मूवमेंट फॉर पीस' नाम का ये एनजीओ इन बच्चों को लेह से जम्मू ले आया। बच्चों के माता-पिता का कहना है कि बच्चों को उनसे पूछे बिना ले जम्मू ले जाया गया।
बुद्धिस्ट एसोसिएशन (एलबीए) के नेता पी.के. गुनजोंग का कहना है, "एनजीओ बच्चों को बौद्ध से ईसाई बनाने की तैयारी कर रहा था।" एनजीओ के गिरफ्तार सदस्यों में से एक रंजना ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया है और कहा कि वे दुर्भावनापूर्ण प्रोपागंडा के शिकार बन गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications