अजमेर ब्लास्ट में आरएसएस नेता भी शामिल?
जयपुर। राजस्थान आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अजमेर दरगाह में अक्तूबर 2007 में हुए बम धमाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेता इंद्रेश कुमार भी शामिल थे। इंद्रेश के अलावा प्रज्ञा ठाकुर और सुनील जोशी के शामिल होने की बात रिपोर्ट में कही गई है।
एटीएस रिपोर्ट के मुताबिक अजमेर ब्लास्ट को लेकर इंद्रेश कुमार, सुनील जोशी और प्रज्ञा ठाकुर के बीच एक गुप्त वार्ता जयपुर के गुजराती समाज गेस्टहाउस में 31 अक्तूबर 2005 को हुई थी। शुक्रवार को इस मामले पर दाखिल की गई चार्जशीट में भी एटीएस ने इंद्रेश का जिक्र किया है।
हालांकि चार्जशीट में इंद्रेश कुमार के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। इस चार्जशीट में जिन तीन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं वे तीनों ही फिलहाल जेल में हैं।
इस मामले पर इंद्रेश कुमार ने अपना बचाव करते हुए टेलीविजन चैनल सीएनएन-आईबीएन को दिये गए साक्षात्कार में कहा यह उनके खिलाफ राजनीतिक षढ़यंत्र है। इंद्रेश कुमार ने कहा, "हम हिंसा पर विश्वास नहीं करते, ये हमारे सिद्धांतों के खिलाफ है। ये मेरे खिलफ राजनीतिक षढ़यंत्र है और मैं इसके खिलाफ कोर्ट जाउंगा।"













Click it and Unblock the Notifications