अब लड़कियां नहीं पहन पायेंगी मिनी स्कर्ट
सिसली। अब जवां और खूबसूरत लड़कियों को आप शायद ही मिनी स्कर्ट में देख पायें। क्योंकि इटली में अब लड़कियों की इस मनपसंद ड्रेस पर प्रतिबंध लग सकता है। इटली के दि स्टेबिया शहर ने अपनी गलत छवि को सुधारने के लिए ये कदम उठाया है। उसने मिनीस्कर्ट और लो कट टॉप को प्रतिबंधित करने की धमकी दी है। इस शहर में लोगों के अभद्र भाषा के इस्तेमाल और सार्वजनिक पार्को में फुटबॉल खेलने पर भी पाबंदी होगी। यदि कोई इन नियमों को तोड़ने का दोषी पाया गया तो उसे 696 डॉलर का जुर्माना देना होगा।
शहर के मेयर लुइगी बॉब्बीयो ने इन नियमों के बारे में कहा कि हर अच्छे नागरिक को इनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह शहर के काउंसिल सदस्यों से इस बारे में बात करेंगे कि वे सभी दक्षिणी इटली के इस शहर की छवि को सुधारने और नगरीय सभ्यता कायम करने एवं एक बेहतर समाज के निर्माण में मदद करें।













Click it and Unblock the Notifications