हरियाणा: लड़की का सिर कलम कर लाश खेत में फेंकी

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। कुछ लोगों ने एक लड़की को नग्‍न किया, उसके हाथ बांधे और उसका सिर कलम कर दिया। फिर उसकी लाश को कपड़े में लपेटा खेत में फेंक दी। शुक्रवार को स्‍थानीय लोगों ने जब खेत में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इसमें ऑनर किलिंग की आशंका जताई है।

सिरसा शहर के नजदीक गांव झोपड़ा में एक लड़की का सिर कटा शव शुक्रवार को मिला। सुखचैन माइनर के पास बने खड्डों में ग्रामीणों ने एक कपड़े में बंधा हुआ शव देखा। ग्रामीणों ने इसकी खबर सदर सिरसा पुलिस थाने में दी तो थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पढ़ें- ऑनर किलिंग से जुड़ी खबरें

उन्होंने कपड़े में बंधे शव को खोला तो देखा कि शव लड़की का था जिसकी गर्दन कटी हुई थी और हाथ बंधे हुए थे। शव पूरी तरह से नग्नावस्था में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचा दिया, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। गांव के लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि किसी ने लड़की की हत्या करने के बाद शव को माइनर के साथ खड्डों में फेंक दिया है।

पुलिस इसे ऑनर किलिंग से जोड़कर भी देख रही है। सदर पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है ताकि हकीकत सामने आ सके।

पिछले महीने भी मिली थी सिर कटी लाश

हम आपको बता दें कि सिरसा में ही पिछले महीने गांव फूलकां के समीप भी खेतों में पड़े हुए प्रेमी जोड़े के शव मिले थे। मृतका माया व इंद्रपाल फूलकां के ही रहने वाले थे। उस मामले में भी डिंग पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था मगर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

माया ग्‍यारहवीं की छात्रा थी, जबकि इंद्रपाल लेबर था। उस केस में भी माया का सिर धड़ से अलग पाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक माया और इंद्रपाल के सिर पर लोहे की छड़ से पीट-पीट कर हत्‍या की गई थी, फिर सिर कलम कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+