हरियाणा में प्रेम विवाह करने वालों को पुलिस प्रोटेक्‍शन

Love in police protection
गुडग़ांव। हरियाणा सरकार ने प्रेम विवाह करने वाले नवविवाहित जोड़ों की सुरक्षा के लिए सभी जिलों में प्रोटैक्शन होम खोलने के आदेश जारी किये हैं। यह आदेश ऑनर किलिंग की वारदातों पर लगाम कसने के उद्देश्‍य से दिया गया है। गुडग़ांव जिला में एससीईआरटी के होस्टल में प्रोटैक्शन होम खोला जायेगा।

इस बारे में जानकारी देते हुए गुडग़ांव के उपायुक्त राजेन्द्र कटारिया ने बताया कि हरियाणा सरकार के गृह विभाग द्वारा हरियाणा पुलिस के महानिदेशक, सभी जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों तथा गुडग़ांव व फरीदाबाद के पुलिस आयुक्तों को एक पत्र लिख कर हर जिला में प्रेम विवाह करने वाले नवविवाहित जोड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रोटैक्शन होम खोलने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में प्रेम विवाह करने वाले जोड़ों की हत्या के मामलों पर रोक लगाने के लिए ये निर्देश जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार प्रदेश सरकार ने जिला अधिकारियों को खोले जाने वाले इन सभी प्रोटैक्शन होम में सभी जोड़ों की सुरक्षा तथा ठहरने की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। जिला गुडग़ांव में ऐसे प्रेम विवाह करने वाले दम्पत्तियों, जिनको अपने रिश्तेदारों या परिजनों से जान का खतरा है, को सुरक्षित रहने की व्यवस्था प्रदान करने के लिए प्रोटैक्शन होम अथवा सेन्टर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के होस्टल में खोला जायेगा।

कहां-कहां खुलेंगे प्रोटैक्‍शन होम

उन्होंने बताया कि गुडग़ांव सहित प्रदेश के सभी जिलों में इस प्रकार के प्रोटैक्शन होम अथवा सेन्टर खोले जायेंगे। इनका ब्यौरा देते हुए गृह विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव के पत्र के हवाले से श्री कटारिया ने बताया कि अम्बाला की पुलिस लाईन के सरकारी क्वार्टर नम्बर 137, करनाल की पुलिस लाईन के फ्लैट नम्बर 38, सोनीपत की पुलिस लाईन, रोहतक के मकान नम्बर 1674 श्रीनगर कालोनी, महेन्द्रगढ़ के नारनौल स्थित लोक निर्माण विश्रामगृह, भिवानी की नई पुलिस लाईन के क्वार्टर नम्बर 124, हिसार के रैडक्रास भवन, सिरसा के कामकाजी महिला छात्रावास, कैथल के सिविल रेस्ट हाऊस, पानीपत की पुलिस लाईन के क्वार्टर नम्बर 15।

वहीं यमुनानगर के युवा छात्रावास तेजली खेल परिसर, रेवाड़ी के कामकाजी महिला छात्रावास, मेवात के नूँह स्थित हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के मकान नम्बर 47ए व 48ए, पलवल के सदर पुलिस थाना के पुलिस क्वार्टर, पंचकुला की पुलिस लाईन के क्वार्टर नम्बर 53ए, फरीदाबाद के कामकाजी महिला छात्रावास, फतेहाबाद के भोरियाखेड़ा के राजकीय बालिका विद्यालय के स्टाफ के मकान नम्बर 11 व 12 तथा भट्टाकलां के राजकीय विद्यालय के स्टाफ के मकान नम्बर 4 व 6, जीन्द के नवनिर्मित जेल परिसर के ऊपर की जगह, झज्जर की पुलिस लाईन में एक क्वार्टर और कुरूक्षेत्र की पुलिस लाईन के क्वार्टर नम्बर 70-डी में प्रेम विवाह करने वाले नवविवाहित जोड़ों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रोटैक्शन होम खोले जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+