गुजरात :भाजपा पार्षद के लिए बच्चे बने मुसीबत

अहमदाबाद की ओधाव वार्ड कांग्रेस कमेटी ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर भाजपा पार्षद रमेश परमार को चार बच्चों के पिता होने के आधार पर तुरंत अयोग्य घोषित करने की मांग की है।
पत्र में कहा गया है, "वर्ष 2005 में अधिसूचना जारी होने से पहले ही परमार को तीन बच्चे थे। अधिसूचना के मुताबिक दो से अधिक बच्चे वाले को स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं है। परमार छह जुलाई, 2008 को चौथे बच्चे के पिता बन गए थे।"
आयोग को पत्र भेजने वाले ओधाव वार्ड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवाभाई देसाई ने बुधवार को कहा कि परमार का पार्षद बनना नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए नियम का उल्लंघन है।
इसी सरकार ने दो से अधिक बच्चों वालों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने यह भी कहा कि पार्षद स्वयं अवैध रूप से बने एक मकान में रहते हैं, जबकि उनके अपने 12 मकान किराये पर लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications