इराक में संयुक्त राष्ट्र के दूत पर बम से हमला
बगदाद।
इराक में तैनात संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत एड मेलकर्ट मंगलवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब उनके वाहन पर बम से हमला किया गया। इस हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। id="toptextpromo">एक
अधिकारी ने बताया कि यह हमला उस समय किया गया जब वह शिया समुदाय के मौलवी अली अल-सिस्तानी से मुलाकात के बाद बगदाद जा रहे थे। 'सिस्तानी' इराक में शिया मुसलमानों के बड़े मौलवी के रूप में जाने जाते हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सिस्तानी
से मुलाकात के बाद मेलकर्ट ने नई सरकार के गठन के लिए राजनीतिक गुटों के बीच समझौता किए जाने का आग्रह किया।संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने वर्ष 2009 में एड मेलकर्ट को संयुक्त राष्ट्र का दूत नियुक्त किया था।












Click it and Unblock the Notifications