पाकिस्तान को 100 अरब रुपये का घाटा
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राजकोषीय अधिकारियों ने कहा है कि उसे कर चोरी के कारण 100 अरब रुपये का नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के केंद्रीय राजस्व बोर्ड (एफबीआर) ने हजारों कर चोरों के खिलाफ न्यायालय में मुकदमे दर्ज कराए हैं।
समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक राजस्व अधिकारियों ने नेशनल असेंबली की लेखा समिति (पीएसी) को बताया कि उन्होंने मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी से कर अपवंचन के मामलों में जल्द सुनवाई के लिए विशेष पीठ का गठन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुल 37 अरब रुपये के कर दावों के खिलाफ लोग सर्वोच्च न्यायालय गए हैं। इसलिए हमें फैसला आने तक इंतजार करना होगा।
बोर्ड के सदस्य मोहम्मद अकिल उस्मान ने कहा उच्च न्यायालय में करीब 6000 मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि एफबीआर के कुल 100 अरब रुपये के कर दावे सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों में लंबित हैं।













Click it and Unblock the Notifications