पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति फारुख लेघारी का निधन

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति फारुख अहमद खान लेघारी का बुधवार तड़के निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। उन्हे दिल की बीमारी थी। दिल में द्र्द की वजह से उन्हे कुछ दिन पहले रावलपिंडी शहर के कंबाइंड मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने 1996 में बेनजीर भुट्टो की सरकार को बर्खास्त किया था। पाकिस्तान के प्रतिष्ठित अखबार'डॉन' ने खबर दी है कि लेघारी ने रावलपिंडी शहर में आखिरी सांस ली। उनके निधन की सूचना उनके पुत्र जमाल लेघोरी ने दी थी।

लेघारी को वर्ष 1993 में पाकिस्तान का आठवां राष्ट्रपति चुना गया था। उन्होंने भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और गैर कानूनी हत्याओं के आरोपों का सामना कर रही बेनजीर सरकार को 19 नवम्बर 1996 में बर्खास्त किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+