वियतनाम में बारिश का कहर, 112 की मौत

हनोई। वियतनाम में मूसलाधार बारिश में कम से कम 46 लोगों की मौत होने जाने के साथ ही यहां बारिश से जुड़े हादसों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 112 तक पहुंच गई है। मंगलवार की तेज बारिश में मरने वालों में से ज्यादातर नाघे एन, सा तिन्ह, क्वांग विन्ह और थुआ थिएन हू प्रांतों के थे।

राष्ट्रीय तूफान एवं बाढ़ संचालन समिति के मुताबिक 21 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को लगभग 100 से 300 मिलीमीटर के बीच बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को लगभग 1.3 मीटर बारिश दर्ज की गई थी और दो प्रांतों में 2 मीटर तक बारिश होने के समाचार हैं।

बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है और लगभग 200000 मकान पानी में डूब गए हैं। लोगों ने छतों पर शरण ले रखी है। सरकार ने बचाव कार्य के लिए करीब 20000 सैनिकों की तैनाती की है। लाम नदी के पानी में सोमवार को एक बस के बह जाने से उसमें सवार 20 यात्री अभी तक लापता हैं। अभी बस का पता नहीं चल पाया है। सड़कों पर पानी भर जाने से उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम में हजारों वाहन सड़कों पर फंसे हुए हैं।

लगभग 20 रेलखंडों में पटरियों के डूब जाने से रेलगाड़ियों की आवाजाही ठप्प हो गई है और विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं। वियतनाम रेलवे परिवहन विभाग के एक अधिकारी नेग्यून हू तूऐन ने कहा, " हम इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कि रेल यातायात को दोबरा कब तक शुरू कर पायेंगे लेकिन पानी कम होने के बाद हम जल्द से जल्द पटरियों की मरम्मत का काम शुरू कर देंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+