ब्रिटेन की 'लौह महिला' अस्पताल में भर्ती
लंदन। ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर संक्रमण से पीड़ित होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हे मंगलवार की रात लंदन के एक अस्पताल भर्ती कराया गया। तेज बुखार से पीड़ित होने की वजह से वह एक समारोह में भी नहीं सम्मिलित हो सकीं।
मार्गरेट थैचर को एबुलेंस में एक नजदीकी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के कार्यालय ने सूचना दी है कि 85 वर्षीय थैचर फ्लू से पीड़ित हैं। कैमरन ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
गौरतलब है कि थैचर वर्ष 1979 से 1990 तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थीं। उन्हे ब्रिटेन की लौह महिला के नाम से जाना जाता है। थैचर के पुत्र के मुताबिक उनकी मां के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।













Click it and Unblock the Notifications