भारत यात्रा के दौरान ओबामा जाएंगे स्वर्ण मंदिर!

वाशिंगटन। नवम्बर में प्रस्तावित भारत यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के अमृतसर के पवित्र स्वर्ण मंदिर जाने की संभावना से अमेरिकी सिख खासे उत्साहित हैं। हालांकि अभी ओबामा की यात्रा की तारीख की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है फिर भी संभावना है कि बराक ओबामा 7 नवम्बर को अमृतसर जाएंगे।

'गुरु गोविंद सिंह फाउंडेशन' के कार्यकारी निदेशक राजवंत सिंह ने बताया, "यह स्वप्न के सच होने जैसा है। यह पूरे विश्व के सिखों के लिए जश्न मनाने का समय है। मुझे अमेरिका, सहित, पंजाब, दिल्ली, आस्ट्रेलिया और अन्य देशों से ई-मेल और संदेश मिल रहे हैं।" राजवंत ने बताया कि पिछले नवम्बर में व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज में उन्होंने सोचा था कि वह ओबामा से स्वर्ण मंदिर का दौरा करने के लिए कहेंगे।

इस दौरान राष्ट्रपति ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से व्हाइट हाउस में गुरु नानक जयंती आयोजित करने के बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि यह सुनकर हम सभी आश्चर्य चकित हो गए। व्हाइट हाउस में गुरु नानक जयंती का आयोजन कराने वाले ओबामा पहले राष्ट्रपति होंगे। जानकारों के मुताबिक ओबामा प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को निजी तौर पर सम्मान देते हैं। इसलिए ओबामा का स्वर्ण मंदिर जाने का फैसला एक 'कूटनीतिक कदम' है।

वैसे राष्ट्रपति ओबामा का अमृतसर दौरा करने का एक दूसरा कारण उनकी पत्नी मिशेल ओबामा हो सकती हैं। समाचार पत्र 'शिकागो ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 1961 में मिशेल के चाचा नामेनी रॉबिन्सन ने पंजाब में 'पीस कार्पोरेशन' के स्वयंसेवक के रूप में काम किया था। इस 'पीस कार्पोरेशन' की शुरुआत अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने विकासशील देशों में स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में सुधार के लिए किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+