सुप्रीम कोर्ट जाने के अलावा कोई चारा नहीं :निर्मोही अखाड़ा

Babri Masjid
लखनऊ। अयोध्या विवाद एक बार फिर पूरी तरह से लटकने जा रहा है। क्योंकि विवाद के दो पक्षकार फिर से कानूनी लड़ाई लड़ने के इच्छुक हैं। सुन्नी वक्फ बोर्ड के सुप्रीम कोर्ट जाने के फैले को ऑल इंडिया मुस्लिम लॉ बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद निर्मोही अखाड़ा भी अब सर्वोच्च न्यायालय में मुकदमा दायर करेगा। अखाड़े ने न्यायालय से बाहर किसी तरह की सुलह से इंकार किया है।

अखाड़ा के प्रवक्ता महंथ राम दास ने बताया, "हमारे पास सर्वोच्च न्यायालय जाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। क्योंकि, 'सून्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड' ने गत 30 सितम्बर को दिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय जाने का निर्णय किया है और उसके इस निर्णय का मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड ने समर्थन किया है।"

महंथ ने कहा, "हमें पहले से मालूम था कि मुस्लिम समुदाय का एक धड़ा सुलह के पक्ष में नहीं है। परिस्थितियों को देखते हुए हम सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने के लिए बाध्य हैं।" प्रवक्ता ने कहा, "हमें पूरे विवादित भूमि पर अधिकार रखने का हक है। साथ ही हमें यहां पूजा करने का अधिकार और प्रस्तावित मंदिर के निर्माण का भी अधिकार मिलना चाहिए।"

अयोध्या प्रकरण का बातचीत के जरिए हल निकालने का प्रयास करने वाले पहले मुस्लिम पक्षकार हाशिम अंसारी (90) के बारे में पूछे जाने पर राम दास ने कहा, "हम अंसारी के प्रयासों की सराहना करते हैं। महंथ भास्कर दास ने भी उनकी पहल को सकारात्मक बताया है लेकिन अब क्या किया जा सकता है।"

उल्लेखनीय है कि, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के तीन न्यायाधीशों की लखनऊ पीठ ने गत 30 सितम्बर को विवादित भूमि को तीन हिस्सों में बांटने का फैसला दिया है। फैसले में विवादित भूमि का एक हिस्सा राम लला, एक हिस्सा निर्मोही अखाड़ा और एक हिस्सा सुन्नी वक्फ बोर्ड को देने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+