बाल ठाकरे ने पौत्र आदित्य का किया 'राजनीतिक अभिषेक'

Bal Thackeray, Aditya Thackeray
मुम्बई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने अपने पौत्र आदित्‍य ठाकरे को भी राजनीति में घसीट लिया है। उन्‍होंने रविवार को दशहरा रैली में करीब दो लाख लोगों की उपस्थिति में आदित्‍य का विधिवत राजनीतिक अभिषेक किया और प्रतीक स्‍वरूप तलवार भेंट की। इस अभिषेक के साथ आदित्‍य को शिवसेना की युवा इकाई की कमान भी सौंपी।

शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे रविवार को दशहरा रैली में अपने पौत्र आदित्य ठाकरे का विधिवत राजनीतिक अभिषेक किया। ठाकरे ने 200,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति में आदित्य को उन्होंने प्रतीक स्वरूप तलवार भेंट किया।

ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में आयोजित शिव सेना की दशहरा रैली में बाल ठाकरे, पुत्र उद्धव ठाकरे और आदित्‍य ठाकरे पहुंचे। सबसे पहले ठाकरे की तीनों पीढ़ियों ने छत्रपति शिवाजी की मूर्ति को माल्यार्पण किया। उसके बाद ठाकरे ने अपना आसन ग्रहण किया। माल्यार्पण की औपचारिकता के बाद ठाकरे ने अपने पौत्र को तलवार प्रदान की और उन्हें आशीर्वाद दिया।

ठाकरे ने 20 वर्षीय आदित्य को फूलों का एक गुलदस्ता भी दिया। आदित्य ने इसके बाद अपने पिता उद्धव के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। आदित्य इसके बाद मंच पर सामने आए। उन्होंने तलवार खींचा और उसे हवा में लहराया। वहां उपस्थित भीड़ ने उनका जोश बढ़ाया। इसके बाद आदित्य भीड़ के सामने झुक कर अभिवादन किया।

इस मौके पर बाल ठाकरे ने कहा कि आदित्य ने अपनी कर्म से पार्टी में प्रगति की है। उन्होंने पार्टी के लोगों से उन्हें प्रोत्साहित करने और सहयोग करने का आह्वान किया। आदित्य मुम्बई के मशहूर सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र हैं। वह पार्टी की युवा शाखा 'युवा सेना' के जरिए अपनी राजनीतिक पारी का आगाज करेंगे। बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई के दौरान आदित्य का अंग्रेजी में एक कविता संग्रह 'माई थॉट इन ब्लैक एंड व्हाइट' प्रकाशित हुआ था।

बाल ठाकरे अपने समय के मशूहर कार्टूनिस्ट थे तो उद्धव फोटोग्राफर हैं। आदित्य की रुचि साहित्य में है। उनका कविता संग्रह हिंदी और मराठी में भी छप चुका है। आदित्य के राजनीति में आने का संकेत उद्धव ने वर्ष 2008 में ही दे दिया था। वर्ष 2009 के चुनाव में आदित्य ने शिवसेना के लिए प्रचार भी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+